फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Mon, 09 Dec 2024 12:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

यमुनानगर में सुबह करनैल सिंह रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पूनम नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

महिला के भाई रविंद्र ने बताया कि उसकी बहन पूनम रोजाना की तरह काम पर जा रही थी। जब वह बूड़िया गैस गोदाम के नजदीक डेरा करनैल सिंह रोड पर प्लाईवुड के पास पहुंची, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे साइड मार दी। टक्कर से पूनम सड़क पर गिर गई, और लकड़ी से लदी ट्रॉली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें