बूड़िया। गांव अमादलपुर रोड पर गांव सुघ माजरी के पास ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर की। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी अमादलपुर निवासी 50 वर्षीय मेहरजबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे अमादलपुर का ही राकेश कुमार घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद