फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, लोगों का हंगामा

Sun, 11 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। एमएल वर्मा चौक छछरौली के पास खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति घायल हो गया। हादसे के मौके आसपास के लोगों ने मौके पर जमा होकर जमकर हंगामा किया और खनन सामग्री से भरे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्रतापनगर की तरफ से खनन सामग्री से भरा तेज रफ्तार डंपर जगाधरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह छछरौली के एमएल वर्मा चौक (त्रिकोणी चौक) पर पहुंचा तो सामने से आ रहे दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी महिला डंपर के पहिए के नीचे कुचली गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सहारनपुर के नागल फतेहपुर निवासी 45 वर्षीय बृजेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

हादसे में उसका पति मौसम भी घायल हो गया। शनिवार को दंपती प्रतापनगर के पास किशनपुरा गांव में अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि सड़क पर चल रहे खनन सामग्री के वाहन आए दिन हादसे कर रहे हैं। प्रशासन इन वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अभी कुछ महीने पहले ही छछरौली सोम नदी पुल पर खनन सामग्री से भरे एक वाहन ने दंपती को कुचल दिया था। जिनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि जब तक ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगता तब तक यह हादसे नहीं रुक सकते। उनकी मांग है कि प्रशासन खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें