फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नई वैध कॉलोनियों का दूर होगा अंधेरा, लगेंगी 15 हजार लाइटें

Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नई वैध कॉलोनियों का अंधेरा भी जल्द दूर होने की उम्मीद है। इन कॉलोनियों में भी नगर निगम की ओर से एलईडी लाइट लगाने की योजना बन रही है। इसके तहत निदेशालय को 15 हजार लाइटों की डिमांड भेजी गई है, जहां से मंजूरी मिलने पर लाइट लगने से कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट की समस्या कुछ हद तक दूर होने की संभावना है।
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत वर्ष-2018 में 69 कॉलोनियां वैध की गईं। इसके बाद वर्ष 2023 में पहले अप्रैल को 35 फिर अगस्त में 36 कॉलोनियां वैध की गईं। इन कॉलोनियां में गलियों-नालियों के निर्माण कार्य लग चुके हैं, वहीं कई जगह यह काम टेंडर प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

नई वैध कॉलोनियों में लोगों को सबसे ज्यादा समस्या स्ट्रीट लाइट की आ रही है। कई कॉलोनियों की गलियों-सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। ऐसे में शाम बाद कॉलोनियों की गलियों-सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इन हालात में निवासियों को अंधेरे में निकलते समय अपराधिक घटना सहित सड़क दुर्घटना का भय रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए नगर निगम अफसरों की ओर सुध ले ली गई है। कॉलोनियां का अंधेरा दूर करने के लिए निदेशालय से 15 हजार नई एलईडी लाइट की मांग की गई है।
इसी सप्ताह शुरू होगा एलईडी लाइट प्रोजेक्ट, तैयारियां पूरी

एलईडी लाइट प्रोजेक्ट की 35,200 लाइटें भी चालू सप्ताह में लगने शुरू हो जाएंगी। सीएम से मंजूरी मिलने के बाद निगम के अधिकारी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। प्रोजेक्ट के तहत कुल 41 हजार लाइट लगनी हैं। यह लाइटें सभी वार्डों में पुराने ट्यूब, बल्ब, सोडियम व सीएफल लाइट के जगह लगेंगी।
विज्ञापन

एलईडी लाइट परियोजना के तहत नए लाइटें लगाने का काम एक सप्ताह में शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए औपचारिकताएं व तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं नई वैध कॉलोनियों में लाइटें लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। - राजेश कुमार, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें