फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पलटा ऑटो, महिला की मौत, बेटे व चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना रोड पर टोडरपुर के पास वीरवार को कार की टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। इस हादसे में फैक्टरी से काम खत्म कर ऑटो में घर लौट रही महिला की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे व ऑटो चालक ने कूद कर जान बचाई। महिला सहारनपुर के गांव चौरा की रहने वाली थी और पुराना हमीदा में अपने दो बेटों के साथ किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव चौरा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी में रहता है। उसके साथ उसका छोटा भाई अजय कुमार व उसकी मां फूल समन्द्री (50) भी रहती थी। वो और उसकी मां अंबे प्लाइवुड फैक्टरी टोडरपुर में काम खत्म करने के बाद बुधवार रात को घर जा रहे थे। इस दौरान रावल शिफा खाना अस्पताल गांव टोडरपुर के सामने तेज रफ्तार आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। उसने व ऑटो चालक पुराना हमीदा निवासी लियाक्त अली ने साइड में कूद कर जान बचाई। जबकि उसकी मां का सिर ऑटो पलटने के कारण सड़क में लगा। इससे वह बेसुध हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने ऑटो चालक की मदद से अपनी मां को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित किया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश का कहना है कि नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें