फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना सहारनपुर रोड पर गांव दड़वा के नजदीक देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।गांव दड़वा माजरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी मां 52 वर्षीय हिंद कौर वीरवार शाम किसी काम से जा रही थी। जब वह गांव के नजदीक सड़क पार करने लगी तो तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें