नकली नोटों के मामले में सीआईए-टू की टीम ने जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी सचिन वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। सीआईए-टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम इस मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब सचिन को गिरफ्तार किया है।
सीआईए-टू की टीम को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ निवासी मुस्तकीम अंबाला की तरफ से नकली नोट लेकर आ रहा है। वह इन नकली नोटों को रुड़की निवासी राकेश प्रसाद को देने आ रहा है। मिल्क माजरा टोल प्लाजा के पास दोनों मिलेंगे। टीम वहां पर पहुंच गई । दोनों आरोपी वहां पर आए और कार में बैठ गए। ड्राइवर वाली सीट पर राकेश प्रसाद बैठा था और साइड की सीट पर मुस्तकीम बैठा था । टीम ने दोनों को काबू किया । दोनों ने साढ़े आठ लाख रुपये के नकली नोट मिले थे। पुलिस ने इस मामले में 17 फरवरी को केस दर्ज किया था।