फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भ्रूण लिंग जांच में पकड़ी महिला को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर पैसे ऐंठने की आरोपी अंबाला की उषा रानी के खिलाफ थाना जगाधरी शहर पुलिस ने पीएनडीटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।
अंबाला व यमुनानगर की पीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि उसे पैसे लेकर गृभवतियों के भ्रूण लिंग जांच कराने का काम करती है। टीम ने उषा के पास एक गर्भवती को भेजा। गर्भवती ने उषा से भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए कहा। उषा ने भ्रूण लिंग जांच कराने का 12 हजार रुपये खर्च बताया। गर्भवती ने उषा को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए पांच हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। अंबाला से गर्भवती को लेकर ऊषा शुक्रवार शाम अंबाला से चली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पीछे लग गई। रात में गर्भवती को लेकर ऊषा यमुनानगर पहुंची। टीम ने यमुनानगर की पीएनडीटी टीम को सूचित किया। गर्भवती को लेकर ऊषा जगाधरी के निजी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर से नॉर्मल अल्ट्रासाउंड कराया। गर्भवती से सात हजार रुपये ले लिए, पर तभी यमुनानगर-अंबाला की पीएनटीडी टीम ने उषा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

टीम से बचने के लिए ऊषा ने टॉयलेट में जाकर सात हजार रुपये फ्लश कर दिए, जिनमें चार हजार रुपये टीम ने सीवरेज का ढक्कन निकाल कर बरामद कर लिए। टीम ने भ्रूण लिंग जांच के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में उषा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। थाना शहर जगाधरी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें