फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंटवारे की रंजिश में महिला को पीटा

Sat, 22 Feb 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मकान के बटवारे को लेकर पड़ोसी महिलाओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक महिला ने अपने परिवार सदस्यों के साथ मिलकर दूसरी महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लापरा निवासी मुस्तफा ने वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जनवरी को किसी काम से करनाल गया हुआ था। उसी दिन पत्नी सोमिना व सामने मकान में रह रही भाभी तोसीना के बीच विवाद हो गया। भाभी ने पत्नी को पीट दिया। वापस घर लौटा तो पत्नी ने इस बारे में बताया। थोड़ी देर बाद ही भाई इरफान व उसके साथी शादीपुर निवासी तासीन, तसलीम, मोमिन घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।
बीच बचाव में पत्नी आई तो उसे भी पीटा। आरोप है कि भाई का उसके साथ मकान के बंटवारे का विवाद है। इस रंजिश में ही वह मारपीट करता है। इस संबंध में पहले पारिवारिक तौर समझौते की बात चलती रही लेकिन आरोपी बार-बार धमकी दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें