फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक पर गंडासी से हमला कर किया घायल

Sat, 22 Feb 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बूड़िया चौक के पास सिगरेट पी रहे युवक पर कार सवार चार-पांच युवकों ने गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्रीन विहार काॅलोनी निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार शाम को वह अपने दोस्त दुर्गा गार्डन निवासी शुभम, सोनू व केसर नगर निवासी विकास के साथ अपने काम से गया था। रात करीब 12 बजे उसके दोस्त उसे कार में घर छोड़ने आ रहे थे। रास्ते में बूड़िया चौक के पास वह सिगरेट लेने के लिए रुक गए। तभी एक कार में दुर्गा गार्डन निवासी आसिफ व न्यू जैन निवासी वरूण अपने तीन अन्य साथियों के साथ आए। आते ही आरोपियों ने गंडासी से उस पर हमला कर दिया। गंडासी के वार लगने से वह घायल हो गया। जिस समय आरोपियों ने हमला किया। दोस्त भी पीछे हट गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी आसिफ व वरूण को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें