यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने थाना छछरौली क्षेत्र के गांव बरौली माजरा में महिला को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम में तैनात पीएसआई नवीन कुमार ने बताया कि 23 सितंबर की देर शाम सूचना मिली कि गांव बरौली माजरा निवासी सीमा खातून नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। महिला इस समय घर पर मौजूद है और नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के घर में दबिश दी। महिला के घर की तलाशी लेने पर 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर सीमा खातून पर एनडीपीएस एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर लिया।