फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ससुर, उसके पति व सास ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2004 को हुई थी। शादी के बाद उसके पास दो लड़के हुए। जब उसका छोटा लड़का चार माह का था तो उसका ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। पीड़िता ने बताया कि एक जनवरी 2014 को उसका पति व सास किसी काम से बाहर गए थे। उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसने जब इस बारे अपने पति व सास को बताया तो आरोपियों ने उल्टा उस पर ही दोष लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद अक्सर उसका ससुर उसके कमरे में आकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि बीती 16 मई को भी उसका पति अपने काम पर गया हुआ था। तब उसके ससुर ने उसके साथ कमरे में घुसकर गलत काम किया। जिससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। 19 मई को उसका पति अपने काम पर गया था तो उसका ससुर उसके कमरे में आया मगर उसने अपने ससुर को धक्का देकर गिरा दिया और शोर मचा दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी, 323, 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें