फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला से छेड़खानी का आरोप

Thu, 15 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हुडा सेक्टर निवासी एक महिला ने जान-पहचान के युवक पर छेड़खानी करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी आशीष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

38 वर्षीय पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी आशीष कुमार नामक युवक से पहले से जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उस पर गलत नजर रखने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2024 में आरोपी ने उसके साथ छेडखानी की। इस घटना के बाद भी आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं और लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता के अनुसार जब उसने आरोपी की बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की लगातार हरकतों और धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। डर और दबाव के चलते काफी समय तक चुप रहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें