यमुनानगर। मनोहर कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मनोहर कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। 12 जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे वह मकान का ताला लगाकर बाहर गया था। अगली सुबह करीब 10 बजे जब वह वापस लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि जांच करने पर अलमारी में रखे 28 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन चांदी के कड़े सहित अन्य सामान गायब मिला। संवाद