प्रतापनगर। कलेसर स्थित श्रीकालेश्वर महादेव मठ में विश्व कल्याण के लिए साप्ताहिक हवन करवाया गया। पंडित सुरेंद्र दत्त गैरोला ने हवन करवाया। मंदिर महंत स्वामी शांतानंद महाराज ने हवन में यजमान से पूर्णाहुति अर्पित करवाई। महंत स्वामी शांतानंद महाराज ने बताया कि कालेश्वर महादेव मठ में हर रविवार सुबह सात बजे विश्व कल्याण के लिए हवन किया जाता है। यह हवन कई सालों से किया जाता है। धर्म प्रेमी अपनी सुविधा के अनुसार तिथि निर्धारित करवाकर हवन करवाते हैं। दिर में सातों दिन व दिन रात भंडारा चलता है। संवाद