फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने मंत्री से मांगी बकाया प्रोत्साहन राशि

Sun, 08 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से जिला प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में रविवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को उनके निवास पर किसानों की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इसके माध्यम से बताया कि किसानों को पराली न जलाने पर गत वर्ष की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। जल्द किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाए। साथ ही यह राशि बढ़ाकर दो हजार रुपये प्रति एकड़ की जाए।
प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को पराली को खेत में मिलाने के लिए कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है। कृषि यंत्रों को चलाने के लिए बड़े ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। ट्रैक्टरों पर कोई सब्सिडी नहीं है। योजना में ट्रैक्टरों को भी जोड़ा जाए। प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए पशु बीमा योजना चलाई गई थी, जो कई माह से बंद है। भयंकर गर्मी में पशुओं की बीमारियों से पशुपालकों को बड़ा नुकसान हुआ है, इसलिए पशु बीमा योजना चालू की जाए।
विज्ञापन

रादौर में हैफेड की ओर से राइस मिल लगाई गई है, लेकिन यह काफी समय से बंद है। धान का रकबा बहुत बढ़ गया है, तुरंत प्रभाव से राइस मिल चलाई जाए। जिला मुख्यालय पर किसान भवन या किसान रेस्ट हाउस बनाया जाए। कलानौर नेशनल हाईवे पर गांव सुढल-सुढैल के नजदीक ओवरब्रिज बनवाया जाए। ओवरब्रिज न होने से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है।
ट्यूबवेल कनेक्शन पर स्वेच्छा से लोड बढ़ाने की योजना सरकार ने चलाई, लेकिन इसमें मीटर अनिवार्य किया गया है। मीटर की शर्त को हटाया जाए। नेशनल हाईवे-344 में अधिग्रहित 28 गांवों के पीड़ित किसानों को मुआवजा वर्ष-2018 से नहीं मिला है। यह किसानों को जल्द दिलाया जाए। दिल्ली सरकार की तर्ज पर खेतों में लगने वाले टावरों व तारों के नीचे लगने वाले आरओडब्ल्यू का 60 प्रतिशत मुआवजा किसानों को मार्केट रेट पर दिया जाए। स्थानीय प्रशासन कलेक्टर रेट पर दे रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दस एचपी ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सोलर अनिवार्य किया है। इसे स्वैच्छिक किया जाए। पिछले तीन वर्ष से जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है, उनको अभी तक ट्यूबवेल कनेक्शन दिया गया। जल्द उनको ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएं। रादौर में दमकल कार्यालय बनाया जाए, जिससे दमकल गाड़ी अग्निकांड होने पर समय पर पहुंच सके इस मौके पर रामकुमार, हरपाल, संदीप टोपरा, मनदीप सिंह रोड छप्पर, गुरबीर सिंह, विक्रांत, हरपाल सुढल, राजकुमार, कृष्णपाल सुढल, परमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें