फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Tue, 28 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बलवंत सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ नरेश कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। बीईओ नरेश कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच से ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन

स्कूल के अध्यक्ष राजेश कुमार और वाइस चेयरमैन राय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विद्यालय की खेल गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रभावी मंच प्रदान करती हैं। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य हंसराज चौहान ने अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें