फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वालीबॉल व क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को किया सम्मानित

Sat, 28 Feb 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में विजेता टीम के साथ निदेशक। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंट्रा मुकंद वालीबॉल टूर्नामेंट एवं इंट्रा मुकुंद क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दोनों ही टूर्नामेंटों में जेएमआईटी की टीमें विजयी रहीं। क्रिकेट टीम के कप्तान मिलन कंबोज व वालीबॉल टीम के कप्तान आयुष को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी कठिन परिश्रम, समर्पण व टीम भावना ने न केवल यह खिताब जीता, बल्कि जेएमआईटी का गौरव बढ़ाया है। विशेष रूप से क्रिकेट टीम के पिछले चार वर्षों के लगातार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई। खेल के माध्यम से आपने अनुशासन और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में खेल प्रभारी डॉ. यूपी सिंह, डॉ. पूजा शर्मा व खेल प्रशिक्षक डॉ. गुलशन कांबोज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें