फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका खुलने से गांव में बढ़ रहा अपराध, ग्रामीणों में रोष

Thu, 06 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
wine shimla
विज्ञापन
गांव एमटी करहेडा में नियमों को ताक पर रखकर गांव के मेन रोड पर शराब का ठेका खुला हुआ है। जिसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। बार बार मांग किए जाने के बावजूद ठेकेदारों ने ठेका गांव से दूर नहीं किया। जिससे गुस्साएं गांव एमटी करहेडा के लोगों ने बुधवार को सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने गांव में खुल रहे शराब के ठेके को गांव से दूर खोलने की मांग की।
विज्ञापन

गांव एमटी करहेडा निवासी सरपंच भूषण राणा, अनिल कुमार, नाथीराम, बृजपाल, पप्पू, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, संदीप कुमार, महीपालसिंह, अनुज कुमार, प्रदीप कुमार,  महावीर, जसबीरसिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में शराब के ठेकेदार ने हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए रादौर-जठलाना सडक मार्ग पर  शराब का ठेका गांव के बीच में खोला हुआ है। गांव में ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब हो रहा है।
शराब के ठेके  पर नशेड़ी दिनभर मंडराते रहते है। आती जाती महिलाओं को शराब के ठेके पर खड़े रहने वाले नशेड़ी छेड़ने का काम कर रहे हैं। गांव में शराब का ठेका जब से खुला है तब से गांव में लडाई झगड़े बढ़ गए है।
विज्ञापन

नियमानुसार ठेका मेन रोड से दूर व गांव से दूर होना चाहिए। इसी को लेकर गांववासी डीसी से मिलेंगे। यदि जल्द गांव से ठेका नहीं उठवाया गया तो गांव के हजारों लोग सामूहिक रूप से गांव के ठेके पर ताला जड़ कर ठेके को पूरी तरह से बंद करे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें