फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी कागजात पर वसीयत करवाई पंजीकृत

Tue, 02 Jul 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गलत तरीके से तथ्यों को छुपाकर फर्जी कागजात पर एक व्यक्ति ने वसीयत पंजीकृत करवा ली। आरोप सावनपुरी कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार पर लगा है। पुलिस ने नायब तहसीलदार अमित कुमार की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि विभाग को चार अप्रैल को गलत तरीके से तथ्यों को छुपाकर फर्जी कागजात पर वसीयत पंजीकृत करने की शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता मॉडल टाउन निवासी मनोज कुमार ने बताया था कि विक्रेता सावनपुरी कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार ने तथ्यों को छिपाते हुए तहसील कार्यालय को गुमराह कर वसीका में वर्णित संपत्ति को अदालत में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अदालत ने स्टे रखने के आदेश दिए। जबकि इस संबंध में तहसील कार्यालय को स्टे के कोई आदेश नहीं मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी अरविंद ने तथ्यों को छुपाकर वसीका लिखवाई व पंजीकृत करवाई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें