फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की मांगें सरकार के समक्ष उठाएंगे : पलाका

Mon, 29 Jun 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पूर्व विधायक व हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ईश्वर सिंह पलाका ने रविवार को कहा कि वह सफाई कर्मचारियों की मांगें सरकार के समक्ष उठाएंगे। पलाका के आयोग के चेयरमैन बनने पर हरियाणा वाल्मीकि महासभा व समाज के लोगों की ओर से रविवार को शहर के सफल पैलेस में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पलाका ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने ईश्वर सिंह पलाका को पगड़ी पहना कर, शॉल ओढ़ाकर व भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। पलाका ने अपनी नियुक्ति के लिए वाल्मीकि समाज की ओर से सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह चेयरमैन होने के नाते सफाई कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। भाजपा सरकार जनहित में कार्य कर रही है। हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से सफाई कर्मचारियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान ओमपाल बापौली, सत्यवान, प्रदेश प्रधान महासचिव, विक्रम वाल्मीकि रादौर व अन्य मौजूद रहे।

रादौर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें