फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम कैंप कार्यालय पर 18 को करेंगे प्रदर्शन

Wed, 07 Aug 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नगरपालिका कर्मचारी संघ की अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन इकाई की बैठक गुलाब नगर स्थित दमकल केंद्र पर हुई। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन कर लंबित मांगों का ज्ञापन देने, नगरपालिका व अग्निशमन विभाग की 21 व 22 अगस्त की हड़ताल की रणनीति बनाई गई
बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरेंद्र धीमान ने की। राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज व नगरपालिका संघ नेता विक्की पारचा ने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों का शोषण किया है। सरकार ने नियमितीकरण की नीति का मजाक बना दिया है। मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों को पक्का करने की खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत में खोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ की ओर से 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में सीएम कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन बुलाया गया है। प्रदर्शन में नगरपालिका व अग्निश्मन के कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। सरकार फिर भी उनकी सुनवाई नहीं करती तो नगरपालिका संघ 21 व 22 अगस्त को होने वाली हड़ताल में शामिल होगी। यह हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान संतोष कुमार, विजेंद्र पाल, विक्की वालिया, देसराज, विक्रम सिंह, अंकित कुमार, गुरप्रीत सिंह, राजेश कुमार, विरेंद्र शर्मा, प्रिंस शर्मा, राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें