फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विभाजन में जान गंवाने वालों को देंगे श्रद्धांजलि

Tue, 05 Aug 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 बैठक में वि​भाजन विभी​षिका कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करते भाजपाई।  डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विभाजन-विभीषिका दिवस मनाने की तैयारी तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा की अध्यक्षता में सेक्टर-17 स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आठ अगस्त को डीएवी गर्ल्स काॅलेज यमुनानगर में शाम 4.30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना रहा।
जिलाध्यक्ष सपरा ने कहा कि यह दिवस उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई थी या विस्थापित हुए थे। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारी के लिए जिला स्तर, हर विधानसभा स्तर व मंडल स्तर पर संयोजकों की भी नियुक्ति कर दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि डीएवी गर्ल्स काॅलेज में होने वाले कार्यक्रम में जिले के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ बहुत बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के इतिहास के एक दुखद अध्याय से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे भविष्य में एकता और सद्भाव बनाए रखने के महत्व को समझ सकें।
इस दिन प्रदर्शनी, सेमिनार और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभाजन से संबंधित दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए जाएंगे। इसके अलावा उन लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा जिन्होंने विभाजन का दर्द झेला है। कार्यक्रम संयोजक रोजी मलिक आनंद ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दें।
विज्ञापन

हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देनी चाहिए और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, पुष्पेंद्र गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें