फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी के खिलाफ करेंगे जागरूक

Sat, 06 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पार्षद व अन्य के साथ बैठक करते आरपीएफ कंपनी कमांडर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। रेल लाइन क्रॉसिंग व ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल मुहिम चलाएगी। इसके तहत आरपीएफ लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक करेगी। यह जागरूकता अभियान रेल लाइन किनारे बसी कॉलोनियों, गांवों व क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस अभियान में पार्षदों, सरपंचों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।
रेल लाइन क्रॉसिंग के दौरान ट्रेनों की चपेट में आने से हर साल कई साल लोगों की मौत हो जाती है और कई लोग ताउम्र के लिए अपाहिज हो जाते हैं। अधिकांश हादसे गलत स्थान व तरीके से रेल लाइन पार करने के कारण होते हैं। इस साल अभी तक 30 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। इनमें करीब 15 लोगों की जान गलत तरीके से लाइन क्रॉस करने से गई है।
विज्ञापन

हालांकि इसके लिए रेलवे में लाइन क्रॉसिंग को लेकर कानूनी प्रावधान है, जिसके तहत जुर्माना, सजा या दोनों हो सकती है। इसके बावजूद लाइन क्रॉसिंग का नियम टूटता है और हादसे भी हो रहे हैं। वहीं, कई बार बच्चे व युवा ट्रेनों पर पत्थर मारते हैं, जिससे यात्रियों की जान तक खतरे में पड़ जाती है। इसी पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने मुहिम छेड़ी है।
इसके तहत आरपीएफ लोगों को लाइन क्रॉसिंग व रेलवे अधिनियम के बारे में बताएगी। वहीं इसके कानूनी प्रावधानों व लाइन क्रॉसिंग के सही तरीकों के बारे जानकारी देगी। आरपीएफ का यह अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत अभी पार्षदों, सरपंचों, जनप्रतिनिधियों व मौजिज लोगों को अभियान के बारे में बताया जा रहा है। इसके बाद आरपीएफ के अधिकारी लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


त्योहारों में पथराव की ज्यादा आशंका : मोहित

यमुनानगर जगाधरी स्टेशन स्थित थाना आरपीएफ के कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि यह अभियान सभी स्टेशन व पास के स्थानों पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक कर हादसों में कमी लाना है। चूंकि लोग अनजाने में नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारों में लाइन क्रॉसिंग के मामले ज्यादा होने की संभावना रहती है। इस माह से लगातार नवंबर तक त्योहार पड़ेंगे। त्योहारों में लोगों व्यस्तता व आना-जाना अधिक होता है। अक्सर लोग जल्दबाजी व शॉर्टकट के चक्कर में रेल लाइन पार करते हैं। ऐसे में लोग हादसे का शिकार बन जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर आरपीएफ आसपास के क्षेत्रों में लाइन क्रॉसिंग पर निगरानी भी रखेगी और कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें