फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में पत्नी की गई जान, पति और बेटी घायल

Fri, 05 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के भगवान अड्डा के पास टाटा पिकअप ने बाइक पर जा रही दंपती को टक्कर मार दी। इसमें गांव फतेहपुर की 40 वर्षीय नीलम की मौत हो गई, जबकि उसका पति राजकुमार व बेटी नीशु गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों बाइक पर सवार होकर बच्चों के लिए कपड़े लेने बाजार गए थे, जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव फतेहपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह बुधवार को पत्नी 40 वर्षीय नीलम व बेटी नीशु के साथ बाइक पर सरस्वतीनगर में बच्चों के कपड़े खरीदने गया था। वहां से कपड़े खरीदकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

भगवानपुर अड्डे पर पहुंचकर सड़क क्राॅस की। तभी शाहाबाद की ओर से एक टाटा पिकअप आया और पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह, पत्नी व बेटी सड़क पर जा गिरे। जिसमें पत्नी के सिर में चोट लगी। जबकि बेटी के हाथ में चोट लगी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से पत्नी की गंभीर हालत देखते हुए उसे मुलाना मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें