फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पत्नी ने बुलाई डायल-112, पति ने प्रभारी से की गाली-गलौज व हाथापाई

Thu, 24 Jul 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव रपौली में पति से परेशान महिला ने डायल-112 को फोन कर दिया। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तो उसके इंचार्ज मुकेश कुमार से महिला के पति महिपाल ने गाली-गलौज व हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दे दी। डायल-112 के इंचार्ज मुकेश कुमार ने थाना रादौर में शिकायत दी। पुलिस ने मुकेश कुमार को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात डायल-112 पर गांव रपौली से महिला ने कॉल कर पति द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी। तब डायल-112 की गाड़ी में वह व अन्य साथी मौके पर गए। महिला के पति महीपाल से बात करनी चाही, पर उसने तैश में आकर उनसे (मुकेश कुमार) व साथी कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में जांच अधिकारी एएसआई राम कुमार ने बताया कि शिकायत पर महिपाल को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें