फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चे की हत्या का खुलासा होने पर कब्र में दफन शव को निकलवाया

Sun, 01 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की विजय नगर काॅलोनी निवासी व्यक्ति के पौने दो साल के बच्चे की दो दिन संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसने बच्चे को अपने पैतृक गांव अकालगढ़ में दफना दिया। अब मृतक की रिश्तेदार 11 वर्षीय बच्ची की ओर से बच्चे का तकिये से मुंह दबाने की बात सामने आई।
इस पर शनिवार को बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने ड्यूटी मजिस्टे्रट की उपस्थिति में बच्चे के शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस रखवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बच्चे की मौत के कारणों का पता चलेगा। परिवार की तरफ से मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। बच्अचे सलम ने पुलिस को बताया कि वह जगाधरी की विजय नगर कॉलोनी में रहता है। उसके पास उसकी 11 साल की रिश्तेदार भी रहती है। वीरवार को उसका पौने दो साल का बेटा माज व रिश्तेदार बच्ची घर के बाहर खेल रहे थी। तभी बच्नेची बताया कि माज चाकलेट खा रहा था। वह चॉकलेट खाते-खाते नीचे गिर गया। वे उसे तुरंत डाक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब उन्होंने बच्चे के शव को अपने पैतृक गांव ले जाकर दफना दिया था। अब रिश्तेदार बच्ची का कहना है कि उसने तकिये से उसने बच्चे का मुंह दबाया था। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने इसकी सूचना 112 को दी। पुलिस घर पहुंची और पूरी बात की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे बूडिया गेट चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को निकलवाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें