फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने तीन तलाक बोल घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने ससुर, सास व जेठ पर भी तंग करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका निकाह साल 2010 में सत्तार अली के साथ हुआ था। ससुराल वाले शादी के अगले दिन ही उसे ताने मरने लगे कि दहेज कम दिया है। जबकि उसके पिता ने शादी पर 15 लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। उसके माता-पिता पांच लाख नहीं दे पाए तो उसके साथ मारपीट की। वहीं परेशान होकर उसके माता-पिता ने पति, ससुर, सास, जेठ को सोने की चेन दे दी। लेकिन इससे भी वे खुश नहीं हुए और पांच लाख रुपये नकद लेकर आने को कहने लगे। साल 2016 में उसने बेटे को जन्म दिया। तब उसके परिवार के लोगों ने जो सामान और उपहार दिया, उससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि उसे हर माह खर्च उसके माता-पिता उसे देते थे उसमें से भी उसका पति ले लेता था। आरोप है कि उसके पति के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध हैं। उसने उस महिला के पास जाने से अपने पति को रोकना चाहा तो उसके पति ने धमकी दी कि अगर उसे रोका तो वह जान से मार देगा। 27 मई 2021 को उसके पति और सास ने उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसमें उसे चोट भी ली। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी पति, ससुर, सास व जेठ पर केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें