फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहली बार परीक्षा देने पहुंचे तो खिले चेहरे

Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। भारत सरकार द्वारा चलाए गए मिशन उल्लास कार्यक्रम के तहत रविवार को सभी राजकीय विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में अनपढ़ पुरुष व महिलाओं को बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। पहली बार स्कूल में परीक्षा देने के दौरान सभी के चेहरों पर मुस्कान भी देखी गई।
अध्यापकों ने बताया कि अराइयांवाला स्कूल में कुल 132 नामांकन आए थे, जिनमें से 109 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के तहत सभी अनपढ़ पुरुषों और महिलाओं को बुनियादी शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया ताकि भविष्य में कोई भी अनपढ़ व्यक्ति या महिला जरूरी दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर कर सके और यथा संभव पढ़ भी सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच सचिन राणा ने बताया कि उन्होंने उल्लास कार्यक्रम के लिए गांव के लोगों को जागरूक किया था। अधिक से अधिक महिलाओं और पुरुषों को परीक्षा के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार की अच्छी योजना है क्योंकि उसके तहत सरकार के शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें