फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुलेट हटाने को कहा तो एसपीओ को मारा थप्पड़

Fri, 17 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी में पुलिस के साथ अभद्रता के दौरान मौके पर लगी लोगों की भीड़। वायरल वीडियो - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी बाजार में देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने सड़क पर खड़ी एक बुलेट हटाने को कहा तो किशोर ने एसपीओ को थप्पड़ मार दिया और चालान मशीन भी छीन कर फेंक दी। मौके पर पहुंचे किशोर के चाचा ने पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने तक की धौंस दिखाई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज की और चाचा को भी हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार, वह अपनी टीम के साथ रात को बाजार में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते के बीच में एक बुलेट बाइक खड़ी मिली। आसपास पूछताछ की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने चालान मशीन से बाइक का नंबर चेक करना शुरू किया। इसी बीच एक किशोर मौके पर पहुंचा और एसपीओ रणदीप सिंह के हाथ से चालान मशीन छीनकर फेंक दी। होमगार्ड ने जब पूछा कि पहले जानकारी क्यों नहीं दी, तो किशोर भड़क गया और धमकी देते हुए कहा कि बाइक यहीं खड़ी रहेगी, जिसमें हिम्मत है हटाकर देख ले।
विज्ञापन

बात बढ़ने पर किशोर ने एसपीओ रणदीप को थप्पड़ मार दिया और भागकर पास की एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुस गया। पुलिस जब उसे पकड़ने के लिए दुकान में गई, तो वहां किशोर का चाचा गुरदीप भी पहुंच गया। आरोप है कि उसने पुलिस को धमकी दी कि वह उनकी वर्दी उतरवा देगा।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस दोनों को काबू कर थाने ले आई और बाइक को जब्त कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर, किशोर और उसके चाचा के परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस जबरन दुकान में घुसी और बच्चे को खींचकर बाहर ले आई, जिससे काउंटर पर रखा सामान भी बिखर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें