फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोन पर ली बाइक की किस्त जमा कराने को कहा तो युवक से पीटा

Thu, 16 May 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लोन पर ली बाइक की किस्त जमा कराने के लिए कहा तो पुराना हमीदा निवासी सूरज के साथ एक युवक ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने उनके न तो रुपये दिए और न ही बाइक दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुराना हमीदा निवासी सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मीना बाजार में दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता है। उसका भाई खुशहाल कालरा पानीपत में स्क्रैप का काम करता है। उसके भाई के पास लोन पर ली हुई एक बाइक थी। यह बाइक उसके भाई ने अपने दोस्त सोनू को बेच दे दी थी। दोनों में तय हुआ था कि बाइक लोन की बाकी किस्त सोनू देगा। आरोप है कि सोनू ने एक महीना ही किस्त दी। बाकी की किस्त नहीं दी। किस्त जमा न कराने पर वह आरोपी सोनू के घर गया और उससे बाइक वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सोनू पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें