फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू

Sat, 04 Apr 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। व्यासपुर अनाज मंडी और खरीद केंद्र रणजीतपुर में पहली बोली लगने के साथ ही गेहूं खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया। बोली प्रक्रिया हैफेड और वेयरहाउस के माध्यम से करवाई गई। इस दाैरान अधिकारियों ने मंडी में आने वाले किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

विपिन सिंगला ने बताया कि गेहूं खरीद सीजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसानों के लिए पीने के पानी, साफ-सफाई, तुलाई, बारदाना और फसल के उठान जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि मंडी प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और खरीद एजेंसियों को भी समय पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बोली प्रक्रिया के दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी, मंडी प्रधान संदीप कुमार, सचिव सुमन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें