फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेतन में देरी और पोर्टल खराब होने से बढ़ी परेशानी, समाधान की मांग

Sat, 04 Apr 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष आशीष धीमान ने यूनियन कार्यालय से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार पर कच्चे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर रोजगार सुरक्षा देने की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर इसे लागू करने में लगातार देरी हो रही है, जिससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है। रोजगार सुरक्षा बिल पास होने के बाद प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों और उनके परिवारों में उम्मीद जगी थी कि उन्हें स्थायी रोजगार और सुविधाएं मिलेंगी। दो साल बीत जाने के बाद भी इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों में असंतोष है।
आशीष धीमान ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों से वेतन जारी होने के समय पोर्टल में तकनीकी खराबी आ जाती है, जिसके कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अप्रैल का महीना बच्चों के स्कूल एडमिशन, वर्दी और किताबों की खरीद का होता है, लेकिन इस बार भी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें