फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेतों में लहरा रही गेंहू, डीटीपी ने भेजा अवैध कॉलोनी काटने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। सरावां गांव के जरनैल सिंह के खेतों में इन दिनों गेहूं की फसल लहलहा रही है। वहीं डीटीपी ने जरनैल को अवैध कॉलोनी विकसित करने का आरोप में नोटिस दे दिया है। इसके अलावा उनके पिता हरबंस सिंह को भी नोटिस जारी किया गया है। जिनका तीन साल पहले स्वर्गवास हो चुका है और उनके नाम से राजस्व रिकार्ड में कोई भी जमीन दर्ज तक नहीं है। विभाग के नोटिस से जरनैल सिंह व उनका परिवार परेशान है। उन्होंने डीटीपी को पटवारी की रिपोर्ट भेजकर इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने बताया कि मानकपुर मार्ग पर उनकी करीब चार एकड़ जमीन है। खेतों में उन्होंने गेहूं की बोआई की हुई है। उसके खेत के साथ मौजूद जमीन पर इन दिनों मिट्टी भरत की जा रही है। किसी शिकायत के आधार पर डीटीपी ने मिट्टी की भरत को कॉलोनी को विकसित करने का काम अवैध करार देते हुए जमीन मालिकों को नोटिस दिया। लेकिन इसके साथ ही उन्हें भी 20 जनवरी को नोटिस दिया गया। फसल लहराते खेत पर अवैध कॉलोनी विकसित करने का नोटिस मिलने से वह व उनका परिवार हैरान-परेशान है। उन्होंने 23 जनवरी को डीटीपी के नोटिस के जवाब में अपना स्पष्टीकरण दे दिया। इसके बावजूद अभी तक नोटिस निरस्त नहीं किया गया है। जरनैल सिंह ने अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए नायब तहसीलदार के पटवारी से गिरदावरी भी करवाई है। पटवारी रिपोर्ट में भी जरनैल सिंह के खेत में गेहूं लगे होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के नोटिस मिलने के बाद उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें