फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई कार, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हाईव पर बुधवार को सड़क किनारे खड़े कैंटर से एक कार टकरा गई। हादसे में पंजाब के संगरूर निवासी परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। जिनमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा यमुनानगर सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुल के पास हुआ। पंजाब के संगरूर निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई अभिषेक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऋषिकेश में होने वाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। औरंगाबाद पुल के पास एक कैंटर सड़क पर खड़ा था लेकिन, कैंटर चालक ने किसी तरह का कोई सिग्नल नहीं चलाया हुआ था। कोहरे के कारण उनकी कार कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर थाना पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ सदर थाना यमुनानगर दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें