फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडी में पहुंची यूपी की गेहूं, पकड़े जाने पर ट्रैक्टर चालक भाग निकला

विज्ञापन
छछरौली अनाजमंडी में पकड़ी यूपी से आई गेहूं की ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
छछरौली। अनाज मंडी में दूसरे राज्यों से अवैध रूप से गेहूं की आवक होने का मामला सामने आया है। किसान यूनियन के नेताओं ने यूपी से गेहूं लेकर आई एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी है। इस दौरान फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर, आढ़तियों की भूमिका और मंडी प्रशासन की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छछरौली अनाज मंडी में बुधवार को यूपी से गेहूं लेकर आई एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मंडी के बाहर ही पकड़ लिया। आरोप है कि समय के अंधेरे में दूसरे राज्यों से गेहूं लाकर मंडी में बेचा जा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने तुरंत डायल 112 की गाड़ी को बुलाया और ट्राली को पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रैक्टर पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में कुछ आढ़ती और मंडी प्रशासन के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मंडी के कुछ आढ़ती मामले को दबाने का प्रयास करते नजर आए, जिससे संदेह और गहरा गया है। इस बारे में मंडी सचिव ऋषिराज यादव का कहना है कि यह गेहूं अगर छछरौली मंडी के किसी आढ़ती के पास आई है तो जांच के बाद उस आढ़ती पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-

छछरौली अनाजमंडी में पकड़ी यूपी से आई गेहूं की ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें