फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर तस्करों पर शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शिवालिक के जंगलों में लगातार बढ़ रही खैर की लकड़ी की तस्करी को लेकर पुलिस और वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। पुलिस ने तस्करी के अलग-अलग दो मामलों में तीन आरोपियों को काबू किया है। प्रताप नगर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करी के नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में खैर की लकड़ी क तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम हरकत में आ गई। वन विभाग की टीम ने 17 और 18 फरवरी को तस्करों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में दो केस दर्ज किए गए थे। मंगलवार को पुलिस ने 17 फरवरी को दर्ज हुए केस में जहूर हसन व दिलशाद निवासी अराईयावाला और 18 फरवरी को दर्ज हुए केस में अली हसन निवासी बागपत थाना प्रताप नगर को गिरफ्तार किया। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। जिससे तस्करों के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
एसएचओ थाना प्रताप नगर गुरमेल सिंह ने बताया कि खैर की लकड़ी तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। -


विजिलेंस टीम का हुआ गठन
डीएफओ वीरेंद्र गिल ने बताया कि खैर तस्करों पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग की टीम ने भी कमर कस ली है। टीम ने एक विजिलेंस टीम का गठन किया है। टीम रात को जंगल में अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देगी। साथ ही जंगल के आस-पास के रास्तों पर भी नजर रखी जाएगी। जिससे तस्करों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें