फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले पुल से चुराए गए नट बोल्ट का वजन 11 क्विंटल, चोरों की तलाश जारी

Wed, 21 Sep 2022 03:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

एक सप्ताह से 10 दिन में पुल से नट बोल्ट खोले गए होंगे हैं। कंपनी ने पुल के एंगल में नट बोल्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। मैनेजर के अनुसार एक नट बोल्ट का वजन करीब 250 ग्राम है। 
विज्ञापन
नट बोल्ट चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सहारनपुर-पंचकूला-344 के पुल से चुराए गए नट बोल्ट का वजन करीब 11 क्विंटल है। चोरों ने इतने नट बोल्ट एक-दो दिन नहीं बल्कि एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर खोले होंगे। सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज प्रसून्न की तरफ से थाने में करीब 4500 नट बोल्ट चुराए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मैनेजर के अनुसार एक नट बोल्ट का वजन करीब 250 ग्राम है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि नट चुराने वाले नशा करने युवक हो सकते हैं। लेकिन नीचे आवर्धन नहर बह रही है। जिसमें काफी मात्रा में 24 घंटे पानी बहता है। जरा सी चूक होने पर नहर में गिरने से जान भी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें : Yamuna Nagar: हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के पुल से 3800 नट बोल्ट चोरी, हो सकता था बड़ा हादसा
विज्ञापन


ऐसे में नशा करने वाले युवकों के अलावा यह ऐसे गिरोह का भी काम हो सकता है जो इसमें पूरी तरह से माहिर हो। यह काम उत्तर प्रदेश प्रदेश में सक्रिय किसी चोर गिरोह का भी हो सकता है। क्योंकि जिस जगह पर पुल से नट बोल्ट चुराए गए हैं वहां से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की सीमा छह किलोमीटर दूरी से शुरू हो जाती है।

मामले की जांच कर रहे थाना सदर यमुनानगर के हेड कांस्टेबल अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नट बोल्ट चोरी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एंगल में नट बोल्ट लगाने का काम शुरू
आवर्धन नहर के ऊपर बने हाईवे के पुल पर चोरी होने के बाद नट बोल्ट लगाने का काम शुरू हो गया है। सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज प्रसून्न ने बताया कि नट बोल्ट चोरी होने के बाद भी पुल को कोई खतरा नहीं है। जिन एंगल से चोरी हुई है वहां पर नट बोल्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल एक हजार नट बोल्ट खरीद कर लगाए जा रहे हैं। बाकी कि नट बोल्ट रोहतक स्थिति फैक्टरी से आएंगे। पुल पर लगाए गए स्टील के गार्डर से करीब 4500 नट बोल्ट चोरी किए गए हैं। उन्होंने माना कि पुल से जो नट बोल्ट चुराए गए हैं वह नशा करने वालों का काम हो सकता है। वह एक समय में इतना सामान चोरी करते हैं जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरत पूरी होती रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें