फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिलिंडर में आग लगने से चला शादी का सामान

Sat, 29 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सिलेंडर में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। अराइयांवाला में देर रात शादी वाले घर में अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग से सारा सामान जल गया। सिलिंडर की आग देख परिवार में दहशत फैल गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर जलते सिलिंडर पर पानी में भिगोकर कंबल डाला गया। उससे भी आग नहीं बुझी तो सिलिंडर पर मिट्टी डाली गई लेकिन सिलिंडर से निकलने वाली आग की लपटे मिट्टी से भी बाहर निकलने लगी। आग लगी देख परिवार और पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। 112 को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया। रात लगभग 12 बजे तक परिवार और मोहल्लेवासी दहशत में रहे।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए अराइयांवाला निवासी प्रकाश ने बताया कि आज उसकी लड़की की शादी है। इसके लिए कल ही गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आए थे, जिस पर रात काम कर रहे थे। लेकिन रात लगभग 9 बजे सिलिंडर के पाइप में आग लग गई और सिलिंडर तक पहुंच गई। प्रकाश ने बताया कि सिलिंडर में आग लगी देख परिवार में चीख पुकार हो गई और पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। सिलिंडर के फटने के डर से आस पड़ोस में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशकत के बाद आग नहीं बुझी तो 112 को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें