साढौरा। 66 केवी साढौरा-बेरखेड़ी पावर लाइन की स्ट्रिंगिंग कार्य को पूरा करने के लिए एक दिसंबर को पावर हाऊस का शट डाउन रहेगा। इसकी वजह से 66 केवी की साढौरा-खेड़ा, साढौरा-रामपुर कंबोयान, साढौरा- सरदेहड़ी व साढौरा-तलाकौर लाइनों के अलावा 66 केवी पावर हाउस से निकलने वाले 27 फीडरों की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। एक्सईएन जगमीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक अनुमति ले ली गई है। उन्होंने बताया कि साढौरा अर्बन फीडर की सप्लाई बहाल रखने का भरसक प्रयास किया जाएगा। संवाद