फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम लेगा करवट, किसानों को सताने लगी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। मौसम में एक बार फिर परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश व गरज के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि यह कम असरदार होगा लेकिन इससे मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके सक्रिय होने शाम को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इस दौरान गुनगुनी ठंड का एहसास होगा। इससे तापमान में दो डिग्री की कमी आएगी। विक्षोभ का असर मंगलवार को देखने मिला।
इस दौरान शाम करीब चार बजे आंशिक रूप से बादल छाए लेकिन कुछ देर बाद छंट गए। वहीं शाम को पिछले दिनों की अपेक्षा हवा में हल्की ठंडक रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को मौसम साफ रहेगा। वीरवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पूरे सप्ताह मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। रविवार को अच्छी बारिश के साथ करीब 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन


किसानों की बढ़ सकती है चिंता
वहीं दूसरी तरफ मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों को चिंता होने लगी है। चूंकि खेतों में गेहूं पक कर तैयार हो चुकी है। किसान कटाई में जुटे हुए हैं। यदि इस दौरान बारिश, तेज हवा या ओलावृष्टि होती है तो गेहूं का भयंकर नुकसान होगा। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार किसानों को एडवाइजरी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश व आंधी की संभावना बन रही है। यदि ऐसा होता है तो फसलों को काफी नुकसान होगा। चूंकि गेहूं की कटाई चल रही है और ऐसे में बारिश से पौधे गिर जाएंगे। बता दें कि इस बार जिले में 85 हजार हेक्टेयर गेहूं का रकबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें