फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : चार मिनट गिरे ओले, फिर निकली धूप

विज्ञापन
weather in yamunanagar - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी। तीन दिन की कड़ाके की धूप के बाद बुधवार को मौसम के मिजाज ऐसा बदला कि देखते ही देखते ओलें पड़ने लगे। हालांकि यह ओलावृष्टि नहीं थी। करीब चार से पांच मिनट तक ओले पड़े। इसके बाद फिर मौसम खुल गया और धूप निकल गई। लेकिन आधे घंटे बाद फिर मौसम बदला और बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट की बूंदाबांदी के बाद फिर से धूप खिल गई।
विज्ञापन

बार-बार मौसम के मिजाज बदलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बुधवार सुबह ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। वहीं बादलों के लिहाफ से सूरज भी झांकता नजर आया। सुबह धूप नहीं निकली और तेज हवा चलती रही। जिस कारण मौसम में सर्दी के साथ कंपाने वाली ठिठुरन रही। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों और काम पर जाने वाले लोगों को हुई। हवा के कारण सर्दी भी काफी रही। बूंदाबांदी और ओले पड़ने के दौरान रेहड़ी व फड़ी वाले अपना सामान समेटते नजर आए। इसका असर बाजार में भी देखने को मिला। बाजार से रेहड़ी व फड़ी वाले नदारद रहे। बुधवार सुबह आसमान पर बादल नजर आ रहे थे। करीब दस बजे तक बादल घने हो गए। इस दौरान करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली। जिस कारण गलियों व सड़कों पर लोग बेहद कम नजर आए। 11 बजे एक अचानक आसमान से ओले पड़ने शुरू हो गए। चार से पांच मिनट ओले पड़े और फिर एकाएक आसमान साफ हो गया और धूप खिलने लगी। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन आधे घंटे बाद फिर घने बाद छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बीस मिनट की बूंदाबांदी हुई और फिर मौसम साफ हो गया। इसके बाद अच्छी धूप खिली। जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। इस दौरान लोग घरों की छत, पार्क व गलियों में धूप सेंकते नजर आए। लेकिन हवा के कारण सर्दी भी बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें