फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम के रंग बादल, कोहरा व धूप के संग

Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन अच्छी धूप के बाद साेमवार को मौसम ने करवट ली। तड़के घने काले बादल के साथ जबरदस्त कोहरा छाया रहा। वहीं, सुबह करीब आठ बजे चली तेज बर्फीली हवा से कोहरा छट गया और आसमान भी साफ हो गया। सुबह 10 बजे धूप निकली, जिसने सर्दी से काफी राहत दिलवाई। इस दौरान बर्फीली हवा चलती रही, जिसने सर्दी का अहसास दिलवाया। दिन ढलने पर हवा के कारण ठिठुरन रही।
दिन ढलने के बाद धुंध ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम साढ़े छह बजे तक धुंध छाने लगी और देर रात तक घना कोहरा छा गया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को सर्दी बढ़ने से अधिकांश लोग घरों में दुबक गए। जिसके चलते शहर की मुख्य सड़कें व बाजार जल्द ही वीरान हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। मौसम विभाग ने अभी सर्दी से राहत न मिलने का संकेत दिया है। विभाग के अनुसार चार दिन घना कोहरा और पाला पड़ेगा। इस सप्ताह दो दिन बादल छाए रहने व धूप न निकलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान जिले में बारिश नहीं हुई। रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे आसमान साफ होने लगा और इसके बाद धूप निकली। धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल गए। लोगों ने धूप में बैठकर मौसम का लुत्फ उठाया। शहर के पार्कों में खूब रौनक देखने को मिली।
पार्कों में अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की उपस्थिति ज्यादा रही। धूप में बच्चे खेलते कूदते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें