फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से बदला मौसम, तापमान गिरा

Sat, 05 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में बारिश के बीच सड़क पर दौड़ लगाते युवा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह करीब पौने घंटा तक अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल उमड़े रहने से मौसम सुहावना बना रहा।
सुबह के समय बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के दौरान कई लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकले तो उन्हें भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को दिनभर राहत महसूस हुई। बादल छाए रहने के कारण धूप का असर भी कम रहा। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आगामी दो दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम धान की फसल के लिए भी लाभदायक है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में होने वाली बारिश से गर्मी और उमस से और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें