फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने शादी के चार साल बाद फंदा लगाकर दी जान

Sat, 05 Sep 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी की चौथी सालगिरह मनाने के बाद पत्नी के साथ खुशी-खुशी यमुनानगर आए युवक की जिंदगी महज 20 दिन बाद ही खत्म हो गई। दामला में पत्नी से विवाद के बाद यूपी के बलिया निवासी विशाल ने किराए के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चचेरे भाई कृष्णा ने बताया कि विशाल करीब 20 दिन पहले ही पत्नी के साथ दामला आया था। वह यहां प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था और दामला निवासी सुजीत के मकान में किराए के कमरे में रहता था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार विशाल की शादी को करीब चार वर्ष हो चुके थे। वह 16 अगस्त को बलिया में पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाकर यमुनानगर आया था। इसके बाद दोनों दामला में रह रहे थे। वीरवार शाम किसी बात को लेकर विशाल का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया।
कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति गंभीर देख चचेरे भाई कृष्णा ने खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। विशाल पंखे से फंदे पर लटका मिला। कृष्णा ने विशाल को फंदे से उतारा और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद विशाल को चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका बड़ा भाई अर्जुन पहले से ही यमुनानगर में रहकर काम करता है। घटना की जनकारी मिलने पर बड़ा भाई भी मौके पर पहुंच गया।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद
दामला निवासी विशाल के चचेरे भाई कृष्ण ने बताया कि घटना से पहले विशाल ने अपने एक अन्य साथी के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद विशाल अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद वह पंखे से फंदे पर लटका मिला। कृष्ण ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और डायल 112 पर सूचना दी।

नागरिक अस्पताल में मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें