फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद मौसम सुहावना, रात को बढ़ने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बारिश के बाद रविवार का दिन बेहद सुहावना रहा। रविवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। देर रात से सुबह करीब नौ बजे तक हल्की बूंदाबांदी जारी रही। इसके बाद बूंदाबांदी थम गई, लेकिन पूरा दिन बादल छाए रहे। बारिश से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह जहां भीष्ण गर्मी व उसम के कारण लोग परेशान हो रहे थे, वहीं बारिश से गर्मी के तेवर में नरमी देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में आठ डिग्री से ज्यादा गिरावट आई। पिछले सप्ताह जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं रविवार को यह 31 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शनिवार अलसुबह करीब ढाई बजे हल्की बारिश शुरू हुई और तड़के तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में काफी बदलाव आया। बारिश से पंखों व कूलर की हवा ठंडी हो गई। वहीं तड़के गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा। इस दौरान जिले के पांच खंडों में बारिश हुई, जब दो खंड सूखे रहे। सबसे ज्यादा साढौरा में बारिश हुई। यहां पर कुल 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि शहर में कुल चार एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। बिलासपुर में आठ एमएम, छछरौली में दो एमएम, सरस्वतीनगर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि रादौर व प्रतापनगर में बारिश नहीं हुई। हालांकि रविवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन दिन भर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक रही। लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। छुट्टी होने के कारण बाजारों में भीड़ देखने को मिली। वहीं पार्कों में भी लोग सैर करते और बच्चे खेलते नजर आए। शाम को बाजारों में खूब रौनक रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना है। सोमवार और मंगलवार अलसुबह बारिश हो सकती है। जबकि बारिश से पूरा सप्ताह मौसम बेहद सुहावना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। जिला कृषि उपनिदेशक प्रदीप मील ने बताया कि इस बारिश से धान सहित अन्य किसी फसल को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें