फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती घर से लापता, 40 हजार रुपये भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर क्षेत्र के एक गांव से युवती घर से लापता हो गई। जाते समय वह घर से 40 हजार रुपये भी उठाकर ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 14 सितंबर को वह अपने काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी खेतों में घास लेने गई थी। इस दौरान घर पर केवल उसकी बेटी थी। उसकी पत्नी करीब 10 बजे घास लेकर आई तो उसे बेटी घर पर नहीं मिली। उसके बारे में आस पड़ोस में भी पता किया लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। जिस पर उसकी पत्नी ने घर की अलमारी देखी तो उसका सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये भी गायब थे। यह रुपये उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को देने के लिए रखे हुए थे। उन्हें शक है कि अलमारी में रखे रुपये भी बेटी ही उठाकर साथ ले गई है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें