फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हकों की लड़ेंगे लड़ाई : अकरम

Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पंजाबी धर्मशाला में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अकरम खान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी की मेहनत रंग लाई है, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई इसका सभी को मलाल जरूर है, किंतु किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, जनता के हकों के लिए लड़ाई सड़क से विधानसभा तक लड़ी जाएगी।
उन्होने कहा कि विधानसभा की तरह सभी को एकजुट होकर नगर निगम का चुनाव भी लड़ना है। पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी ने कहा कि प्रदेश में संगठन न होने का पार्टी को नुकसान हुआ है। उन्हें पता चला है कि इस चुनाव में कुछ उम्मीदवारों ने धन का गलत उपयोग किया है। यदि यह सच है तो बहुत ही चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हम सभी को मंथन करने की जरूरत है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य चौ. शमीम खान, पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह, प्रदीप अग्रवाल, मेम सिंह दहिया, शालू मल्होत्रा, पूर्व वाइस चेयरमैन कौशल्या जांगड़ा, जिला परिषद सदस्य नरवैल सिंह लोप्यो, पूर्व चेयरमैन कश्मीरी लाल मल्होत्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें