फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय भंभौल में साहिबजादों को नमन करते बीईओ व ​शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंभौल में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शशि संधावा विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने स्टाफ के साथ बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित करके की।
उन्होंने कहा कि दशमेश गुरु गुरु गोबिंद सिंह का पूरा परिवार वर्ष 1705 में 21 से 27 दिसंबर के बीच देश और धर्म की रक्षा करते हुए शहीद हुआ। बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह ने 22-23 दिसंबर की रात चमकौर के युद्ध में वीरगति प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को मुगल सूबेदार वजीर खान ने धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया, लेकिन दोनों साहिबजादों ने निर्भीकता से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अपने धर्म और सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए उन्होंने शहादत स्वीकार की। इसी क्रम में माता गुजरी ने भी अपने बच्चों के बलिदान के बाद अपने प्राण त्याग दिए। गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार का यह त्याग देश और धर्म की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में इस दिवस को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालयके सर्वजोत कौर, रोबिन कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य ने खंड शिक्षा अधिकारी और शशि संधावा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें