फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

Sat, 27 Dec 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत वीर बाल दिवस के अवसर पर जिलेभर में बाल देखरेख संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने नई दिल्ली के भारत मंडपम से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीर बाल दिवस पर दिया गया संबोधन सुना और साहिबजादों की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति सदस्य सुशील गुलाटी ने बताया कि वीर बाल दिवस मनाने का उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान से समाज को परिचित कराना है। कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मिक्षा रंगा के मार्गदर्शन में ये गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम विद्यालयों, बाल देखभाल संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें